Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढे, दिल्ली में 100 रूपए प्रति लीटर के पार हुआ पेट्रोल

दिल्ली में पहले डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पेट्रोल की कीमत पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। राजधानी में केवल सामान्य पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में भी समान रूप से बढ़ोतरी हुई है।

Published: 11:30am, 25 May 2026

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के अनुसार, 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि आम जनता की चिंता बढ़ा रही है। खास बात यह है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी लगभग 90-90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए थे। अब 25 मई को फिर से बड़ी वृद्धि होने के बाद कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में पहले डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पेट्रोल की कीमत पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। राजधानी में केवल सामान्य पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में भी समान रूप से बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में XP95 पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 109.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों का असर आम वाहन चालकों के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी ईंधन के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 108.45 रुपये प्रति लीटर थी। जानकारी के अनुसार, मुंबई में 6 मई को पेट्रोल की कीमत करीब 103 रुपये प्रति लीटर थी, जिसके बाद लगातार वृद्धि जारी है।

देश के विभिन्न शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव देखा गया है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं XP95 की कीमत 110.68 रुपये और XG की कीमत 101.17 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां XP95 की कीमत 123.88 रुपये और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

गांधीनगर में पेट्रोल की कीमत 102.01 रुपये और डीजल 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख शहर गुवाहाटी में पेट्रोल 105.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

अगर देश के प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमतों की बात करें तो नई दिल्ली में डीजल 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुरुग्राम में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये और पटना में 99.5 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आपूर्ति संबंधी परिस्थितियों का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत और महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

YuvaSahakar Desk