Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में बढ़ाई गई अधिकतम आयु सीमा

राज्य सरकार के अनुसार यह नया नियम 11 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा

Published: 16:55pm, 18 May 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग के ऑडिट ब्रांच द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य सेवाओं में कई पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 41 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष तक कर दी गई है। सरकार का यह कदम उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है जो अधिक उम्र होने के कारण सरकारी नौकरियों के अवसरों से बाहर हो जाते थे।

यह बदलाव पश्चिम बंगाल सेवा (आयु सीमा बढ़ाने) नियम, 1981 में संशोधन के तहत किया गया है। नए नियम के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार भी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें पहले आयु सीमा के कारण अयोग्य माना जाता था।

जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्रुप ‘ए’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अब 41 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि जिन पदों के लिए पहले से अधिक आयु सीमा तय है, वहां पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। वहीं ग्रुप ‘बी’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष कर दी गई है। इसके अलावा ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ पदों के लिए उम्मीदवार अब 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल स्टेट गवर्नमेंट एक्ट, 1999 के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष ही लागू होगी, जब तक किसी विशेष नियम में अलग प्रावधान न किया गया हो।

राज्य सरकार के अनुसार यह नया नियम 11 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी इस तारीख के बाद जारी होने वाली सभी नई भर्तियों में संशोधित आयु सीमा लागू होगी।

माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बड़ी संख्या में अनुभवी उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। साथ ही सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि जानकारों का कहना है कि इससे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को सीधा फायदा होगा तथा लंबे समय से नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई उम्मीद मिलेगी।

YuvaSahakar Desk