Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधार कार्ड और 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण का मिलान करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Published: 12:57pm, 18 May 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेल मंत्रालय के अंतर्गत टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस राष्ट्रव्यापी भर्ती अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB) के अंतर्गत कुल 6565 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों के लिए निकाली गई है, जो रेलवे में तकनीकी करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है।

कितना होगा वेतन ?

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 6565 पदों में से टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए 323 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनका शुरुआती वेतनमान ₹29,200 प्रतिमाह (लेवल-5) निर्धारित है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए सर्वाधिक 6242 पद आवंटित हैं, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 प्रतिमाह (लेवल-2) का शुरुआती वेतन प्राप्त होगा।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन दर्ज कर सकेंगे।

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 30 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026

रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एक विशेष परामर्श जारी किया है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले अपने पहचान पत्र और 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्रों में अंकित विवरणों का मिलान अच्छी तरह से कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी विसंगति से बचा जा सके।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

  • टेग्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Physics, Electronics, Computer Science, IT या Instrumentation में B.Sc., B.E., B.Tech या संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है।

  • टेक्नीशियन ग्रेड-III (S&T ट्रेड व अन्य): S&T ट्रेड के लिए Physics और Mathematics के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है या 10वीं के साथ NCVT/SCVT स्वीकृत ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। अन्य ट्रेड्स के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹500 निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (PwD) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹250 देय होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन एक त्रि-स्तरीय पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से होगा, जिसमें प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), द्वितीय चरण में दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चरण में विस्तृत मेडिकल परीक्षण शामिल है।

YuvaSahakar Desk