Trending News

NEET UG परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा मौसम: यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता NEET UG परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा मौसम: यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता

तिलक होंगे श्रीलंका में त्रिकोणीय ODI सीरीज में भारत ए के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय 'भारत ए' टीम की घोषणा कर दी गई है। विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। सीरीज में भारत के साथ मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी।

Published: 17:45pm, 15 May 2026

नई दिल्ली, 15 मई, 2026: बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज में 15 सदस्यीय भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे। रियान पराग को भारत ए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए के साथ भारत ए और अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीमें शिरकत करेंगी।

बल्लेबाजी की नई सनसनी बिहार के 15 बरस के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी ने 2025 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव ने इसके बाद भारत को इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की यादगार पारी खेल आईसीसी अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन को राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक 11 पारियों में एक शतक सहित 440 रन बनाकर जारी रखा। इसमें वैभव द्वारा लीग चरण में लगाए 40 छक्के भी शामिल हैं।

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने दांबुला में होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए बृहस्पतिवार को भारत ए क्रिकेट टीम की घोषणा की। भारत ए टीम इस त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के साथ गाल में श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाले बहु-दिवसीय मैचों की सीरीज में भी शिरकत करेगी।

इस त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत ए टीम में दिल्ली के नौजवान बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य, दिल्ली के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आयुष बडोनी, पंजाब के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के साथ हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर निशांत सिंधु को भी शामिल किया है। भारत ए टीम श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज में अपना पहला मैच 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ, 11 जून को अफगानिस्तान ए, 15 जून को फिर श्रीलंका ए और 17 जून को फिर श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।

श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत ए टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल काम्बोज, अरशद खान।

YuvaSahakar Desk

Recent Post