Trending News

मौसम: उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 75 लोगों की मौत, बिहार में 5 और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश से 6 लोगों की मौत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट ईंधन बचत के लिए PM मोदी का बड़ा कदम, काफिले में रहेंगी सिर्फ दो गाड़ियां, HM शाह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने भी काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाई, BJP शासित राज्यों के CM और मंत्रियों ने भी कम किया काफिला सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़कर हुआ 15%, जीएसटी सहित प्रभावी आयात शुल्क भार 18.45% पर पहुंचा, गैर-जरूरी आयात रोकने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने उठाया कदम खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता मौसम: उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 75 लोगों की मौत, बिहार में 5 और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश से 6 लोगों की मौत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट ईंधन बचत के लिए PM मोदी का बड़ा कदम, काफिले में रहेंगी सिर्फ दो गाड़ियां, HM शाह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने भी काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाई, BJP शासित राज्यों के CM और मंत्रियों ने भी कम किया काफिला सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़कर हुआ 15%, जीएसटी सहित प्रभावी आयात शुल्क भार 18.45% पर पहुंचा, गैर-जरूरी आयात रोकने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने उठाया कदम खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता

लखनऊ को हरा प्लेऑफ की होड़ में बने रहने उतरेगी CSK

IPL 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। प्ले-ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने अनिवार्य हैं। पिछले मैच की जीत के नायक जेमी ओवरटन की अनुपस्थिति चेन्नई के लिए बड़ी चुनौती होगी, वहीं टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम जीत के साथ चेन्नई का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी।

Published: 17:28pm, 14 May 2026

नई दिल्ली, 14 मई, 2026: पांच बार चैंपियन रही और वर्तमान में पांचवें स्थान पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शुक्रवार को आखिरी स्थान पर चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स को लखनऊ में लगातार दूसरे और रिटर्न मैच में भी हराकर 2026 आईपीएल प्ले-ऑफ की होड़ में बने रहने के लिए उतरेगी। सीएसके के 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हैं और उसे प्ले-ऑफ में स्थान पक्का करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब लीग में अपने बाकी तीनों मैच जीतने जरूरी हैं, अन्यथा वह ‘अगर-मगर’ के फेर में फंस सकती है।

सीएसके को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस अहम मैच में पिछले मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जेमी ओवरटन के चोट के चलते इंग्लैंड वापस लौटने के कारण शुक्रवार को उनकी कमी बुरी तरह अखरेगी। नौजवान बल्लेबाज उर्विल पटेल की मात्र 23 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी और जेमी ओवरटन (3/36) की घातक गेंदबाजी से सीएसके ने जोश इंग्लिश (85) और शाहबाज अहमद (43) की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स के 203 रन के बड़े स्कोर को चार गेंद शेष रहते मात्र पांच विकेट खोकर पार कर जीत हासिल की थी। प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के पास रिटर्न मैच में खोने को कुछ नहीं है; वह सीएसके को हराकर उससे हिसाब चुकाकर उसका गणित जरूर बिगाड़ सकती है। लखनऊ को जीतना है तो उसे खासतौर पर बेहतर गेंदबाजी के साथ चुस्त क्षेत्ररक्षण भी करना होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स को शुक्रवार को जीतना है तो उसके कप्तान ऋषभ पंत, जोश इंग्लिश, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन को अपने चिर-परिचित ‘दे दनादन’ अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैचों में मात्र तीन जीत और आठ हार के साथ मात्र छह अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में मुंबई इंडियंस से पिछड़ने के चलते वह आखिरी स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उत्साहवर्धक बात यह है कि उसने अपने पिछले लगातार तीन मैचों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत दर्ज की है। सीएसके लगातार चौथी और कुल सातवीं जीत के साथ अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने में कसर नहीं छोड़ेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से उसके घर में हारने के बावजूद अपने प्रदर्शन पर गर्व कर सकती है, लेकिन उसे टपकाए गए कैचों का जरूर मलाल रहेगा। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले उर्विल पटेल का एक और प्रशांत वीर को उनकी 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 17 रन की पारी के दौरान टपकाए गए दो कैच ही सही मायनों में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का कारण बने। लखनऊ सुपर जायंट्स बेशक अब सीएसके के खिलाफ शुक्रवार को पावरप्ले में और बेहतर प्रदर्शन की आस करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआती 11 मैचों में संजू सैमसन (430 रन) ने दो शतकों और एक अर्धशतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (293 रन) ने दो अर्धशतक, कार्तिक शर्मा (8 मैच, 173 रन), सरफराज खान (8 मैच, 160 रन) और उर्विल पटेल (4 मैच, 110 रन) ने एक-एक अर्धशतक जड़ा है। शिवम दुबे (10 मैच, 145 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (2 मैच, 36 रन) का रनों के लिए जूझना सीएसके को अखर रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुरुआती 11 मैचों में अब तक के ढीले प्रदर्शन के बावजूद नवोदित तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (16 विकेट), मोहम्मद शमी (9 विकेट), और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (5 मैच, 10 विकेट) जैसे तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति के सहारे वह शुक्रवार को सीएसके के खिलाफ जीत के साथ हिसाब चुकाने की आस कर सकती है। एम. सिद्धार्थ (4 मैच, 6 विकेट), आवेश खान (7 मैच, 6 विकेट), लेग स्पिनर दिग्वेश राठी (8 मैच, 5 विकेट) और शाहबाज अहमद (3 मैच, 4 विकेट) का गेंदबाजी इकाई के रूप में ढीला प्रदर्शन जरूर लखनऊ के लिए चिंता का सबब है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुरुआती 11 मैचों में मिचेल मार्श (377 रन) ने एक शतक व एक अर्धशतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि कप्तान ऋषभ पंत (251 रन), मुकुल चौधरी (8 मैच, 156 रन), निकोलस पूरन (184 रन), आयुष बड़ोनी (8 मैच, 172 रन) और जोश इंग्लिश (2 मैच, 98 रन) ने एक-एक अर्धशतक जड़ा है। अब्दुल समद (5 मैच, 72 रन), शाहबाज अहमद (3 मैच, 58 रन) और अक्षत रघुवंशी (3 मैच, 23 रन) का रनों के लिए जूझना अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह अखर रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों को सीएसके के शुरुआती 11 मैचों के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज (19 विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (12 विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (6 मैच, 7 विकेट) और मुकेश चौधरी (5 मैच, 4 विकेट) से चौकस रहना होगा।

हमें अपने खेल में सुधार की जरूरत: ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच बेहद रोमांचक रहा। हमें मालूम था कि चेन्नई सुपर किंग्स पावरप्ले में हम पर दबाव बनाएगी। चेन्नई में आकर आप ऐसी ही क्रिकेट की उम्मीद करते हैं। मुझे लगा कि हमने पर्याप्त स्कोर बनाया है। हमने बहुत कैच टपकाए। हमें अपना क्षेत्ररक्षण और चुस्त करने की दरकार है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उर्विल पटेल ने अविश्वसनीय पारी खेली। हमें अपने खेल में सुधार की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स ने हमसे इस मैच में ज्यादा धैर्य दिखाया। हमने जिस अंदाज में पारी का आगाज किया था, हमें और ज्यादा रन बनाने चाहिए थे। हम जानते थे कि 200-210 रन एक अच्छा लक्ष्य होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने तूफानी अंदाज में आगाज किया लेकिन हम यह जानते थे कि पावरप्ले के बाद उनके लिए इसी रफ्तार से रन बनाना मुश्किल होगा। शाहबाज से 20वां व आखिरी ओवर फिंकवाने की सोची जरूर थी लेकिन यह बेहद मुश्किल फैसला था। हमें किसी पर तो भरोसा करना था। एडन मार्करम हमारे लिए कई बार 20वां आखिरी ओवर फेंक चुके हैं और हमने इसीलिए उन पर भरोसा किया। हम इसीलिए अपने हर खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं।’

बाकी तीन मैच में सहज होकर खेलना चाहेंगे: ऋतुराज गायकवाड़

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘जब आप जीत के लिए 200 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो मैच हमेशा 18-19वें ओवर तक खिंचता है। क्रीज पर उतरने वाले नए बल्लेबाज के लिए आते ही ‘दे दनादन’ अंदाज में अपने शॉट खेलना आसान नहीं था। लखनऊ सुपर जायंट्स के जोश इंग्लिश ने कई गजब के शॉट खेले और हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं था। संजू सैमसन मेरे पास आए और कहा कि मैच में वापसी करने के लिए हमें विकेट चटकाने होंगे। इससे पूरी टीम उत्साहित हो गई। हमारी टीम में हर कोई मैच में वापसी करना चाहता था और इसी से हमने मैच पलट दिया। हमें छठे से दसवें ओवर में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को मोर्चे पर लगाना था। इस दौरान नूर और ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हम 220 रन अथवा इसी के करीब के स्कोर का पीछा करते हुए खुश थे। हमने उन्हें 203 रन पर रोका। 220-230 एक अच्छा स्कोर होता। अभी तीन मैच बाकी हैं और हम सहज होकर खेलना चाहेंगे। दबाव में होने पर यह कहना आसान होता है, लेकिन यही हमारा मंत्र है।’

शुक्रवार का मैच: सीएसके बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (शाम साढ़े सात बजे से, लखनऊ)।

YuvaSahakar Desk