Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

बोर्ड ने रिजल्ट आज यानि 8 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे जारी किया

Published: 12:15pm, 08 May 2026

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड SSC यानी 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने रिजल्ट आज यानि 8 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे जारी किया। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया गया है। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर या सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।

महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें और “10th Result 2026 Maharashtra Board” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना होगा। जानकारी सब्मिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से जारी ऑनलाइन स्कोरकार्ड को प्रोविजनल मार्कशीट माना जाएगा। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त होगी।

YuvaSahakar Desk