Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

RRB ALP भर्ती 2026: 11,127 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत CEN No. 01/2026 नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है

Published: 13:24pm, 07 May 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के तहत 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी।

RRB द्वारा जारी सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN No. 01/2026) के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Level-2 पद पर होगी भर्ती

रेलवे ALP भर्ती Level-2 के तहत आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती वेतन 19,900 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आयु सीमा और योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आधार सत्यापन जरूरी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया में आधार सत्यापन को महत्वपूर्ण बताया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले अपने Aadhaar में नाम और जन्मतिथि को 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपडेट करा लें। साथ ही नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट रखने को कहा गया है, ताकि आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

कई रेलवे जोनों में होगी भर्ती

यह भर्ती अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, सिकंदराबाद समेत देशभर के विभिन्न RRBs और रेलवे जोनों के लिए आयोजित की जाएगी। रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत CEN No. 01/2026 नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk