Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने घोषित किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट

विद्यार्थी अपना डिजिटल मार्कशीट मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त 'डिजिलॉकर' (digilocker.gov.in) पोर्टल पर भी परिणाम उपलब्ध कराए गए हैं।

Published: 16:44pm, 29 Apr 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मण्डल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान CM विष्णु देव साय द्वारा नतीजों की घोषणा की गई। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश भर के कुल 5.66 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।

इस वर्ष कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 83.04 प्रतिशत रहा है, जबकि कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.15 रहा है। परीक्षा परिणाम के साथ ही राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) भी जारी की गई है। कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। वहीं, ओमनी ने द्वितीय और कृष महंत ने तृतीय स्थान हासिल किया है। हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा में संध्या, परीरानी और अंशुल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षार्थी अपना परिणाम मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ-साथ केंद्र सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘डिजिलॉकर’ (digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं। परिणाम की जांच के लिए विद्यार्थियों को अपने अनुक्रमांक (रोल नंबर) का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने सूचित किया है कि परिणाम की घोषणा के बाद अंकतालिकाएं जल्द ही संबंधित स्कूलों में भेज दी जाएंगी। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।

YuvaSahakar Desk