Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 39.97% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 39.97% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

NEET MDS 2026: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा तिथि और डाउनलोड करने का तरीका

NEET-MDS 2026 का आयोजन 2 मई 2026 को एक ही दिन और एक ही सत्र में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा

Published: 11:25am, 29 Apr 2026

मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट डेंटल कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) आज 29 अप्रैल 2026 को NEET MDS 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET-MDS 2026 का आयोजन 2 मई 2026 को एक ही दिन और एक ही सत्र में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से मल्टीपल चॉइस प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें कुल 240 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा में होंगे और उम्मीदवारों को सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा। परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

प्रश्नपत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है। पार्ट A में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 75 मिनट का समय मिलेगा, जबकि पार्ट B में 140 प्रश्न होंगे और इसके लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद NEET MDS Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। नई स्क्रीन पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रखें।

YuvaSahakar Desk