Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इसके अलावा रिजल्ट एंड्रॉयड ऐप ‘UPOLOBDHA’ और डिजीलॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध है

Published: 10:59am, 28 Apr 2026

परीक्षा देने के बाद छात्रों के मन में रिजल्ट को लेकर उत्साह, डर तथा कई अन्य भावनाएँ बनी रहती है। आज सुबह असम  राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने छात्रों की व्याकुलता का अंत कर कक्षा 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए गए हैं।

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और asseb.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एंड्रॉयड ऐप ‘UPOLOBDHA’ और डिजीलॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन मार्कशीट जारी कर दी गई है, जबकि पास हुए छात्रों को प्रमाणपत्र सह मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में दी जाएगी, जिसकी तारीख बोर्ड द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

इस साल असम बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चली थीं। बोर्ड ने 2025 में पहली बार पास हुए छात्रों को बेहतर अंक सुधार (Betterment) और पुनः परीक्षा (Re-appearance) का मौका भी दिया था, जिसमें छात्र अधिकतम चार विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते थे।

YuvaSahakar Desk