Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

NEET UG 2026: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा।

Published: 13:22pm, 27 Apr 2026

डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 26 अप्रैल 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

NEET UG परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। NEET UG परीक्षा इस बार देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित होगी। एग्जाम के लिए शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
“Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

परीक्षार्थियों के लिए जरुरी दिशा निर्देश 

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं, वैध पहचान पत्र साथ रखें , निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें, प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।

YuvaSahakar Desk