Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

नवोदित अशोक शर्मा की गेंदबाजी से कप्तान गिल और सहायक कोच पार्थिव खासे प्रभावित

अपनी टीम की हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सहायक कोच पार्थिव पटेल लगातार 140-145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अपने नवोदित तेज गेंदबाज अशोक शर्मा से खासे प्रभावित दिखे।

Published: 18:34pm, 01 Apr 2026

नई दिल्ली, 1 अप्रैल, 2026

ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली की 44 गेंदों पर पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से अविजित 72 रन की पारी और विजयकुमार वैशाख (3/34) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (2/28) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) में आईपीएल 2026 में मंगलवार रात अपने पहले बेहद रोमांचक मैच में तीन विकेट से हरा दिया।

कप्तान शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) की तेज पारियां भी गुजरात टाइटंस के काम न आईं। अपने घर में पंजाब किंग्स की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह लगातार चौथी जीत है। अपनी टीम की हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सहायक कोच पार्थिव पटेल लगातार 140-145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अपने नवोदित तेज गेंदबाज अशोक शर्मा से खासे प्रभावित दिखे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि अनुभव के साथ अशोक शर्मा हमारी गुजरात टाइटंस के लिए बेशकीमती साबित होंगे। अशोक ने पारी के शुरू और आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। वह हमारे साथ जितना ज्यादा खेलेंगे और अनुभव पाएंगे, तो वह हमारे लिए और उपयोगी हो जाएंगे। अशोक अपनी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं और वह चुस्त फील्डर भी हैं। मैं उनसे शिविर में कई महीने पहले मिला था और उन्होंने मुझे खासा प्रभावित किया।’

गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा, ‘अशोक शर्मा को हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाजी करते देखा। अशोक के पास रफ्तार है और वह अलग ही मिजाज के गेंदबाज हैं। शुरू के दो ओवर में अशोक ने रन दिए और फिर वह अहम 18वां ओवर फेंकने आए और उन्होंने अपना जीवट दिखाया। हम अशोक शर्मा की गेंदबाजी को लेकर खासे रोमांचित हैं।’

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि हमने खासी बढ़िया गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए आखिरी पांच-छह ओवर में ज्यादा रन नहीं बना पाए। बेशक यह 200 रन वाली पिच नहीं थी। यदि हमने इस पिच पर 175 रन बनाए होते तो कहानी कुछ और होती, लेकिन हम लगातार विकेट खोते चले गए और आखिर के पांच ओवर में जब गेंद पुरानी पड़ गई तो उसे उड़ाकर मैदान से बाहर भेजना मुश्किल था क्योंकि पिच में तेजी थी ही नहीं। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो बारिश हो रही थी और फिर भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से कुछ पहले गेंदबाजी करा सकता था, लेकिन हम आखिरी तक मैच में बने रहे। हमेशा ही अगर-मगर होता है।’

कूपर कॉनोली बड़े खिलाड़ी हैं: श्रेयस

अपनी टीम पंजाब किंग्स की जीत पर श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘कूपर कॉनोली के शॉट बेहतरीन रहे और खासतौर पर उनका लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद पर लगाया शॉट। मैं मैदान पर उतरकर पूरी तरह फोकस था। हमने अचानक लगातार दो विकेट खो दिए और आईपीएल में ऐसी चीजें होती हैं। इस तरह के हालात में आपको जरूरत अपना धैर्य बनाए रखने की होती है। कूपर कॉनोली मैदान पर बेहद शांत होकर खेले। तीसरे ओवर के बाद हमें एहसास हुआ कि कूपर कॉनोली बड़े खिलाड़ी हैं। तीसरे ओवर के बाद हमने महसूस किया कि पिच धीमी है। अर्शदीप मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि पिच पर गेंद गिरने के बाद कुछ धीमी आ रही थी। हमने जल्द से जल्द गेंद को पुरानी करने की कोशिश की। वह बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी हैं। विजय वैशाख ने पिछले सीजन में जहां छोड़ा था, इस सीजन में वहीं से आगे खेलना शुरू किया है।’

YuvaSahakar Desk