Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिल्ली बजट 2026–27: शिक्षा क्षेत्र को सबसे बड़ा हिस्सा, सैनि‍क स्कूल और छात्राओं को मुफ्त साइकिल का ऐलान

सरकार “Private Play Schools Policy” लागू करेगी, जिससे प्ले स्कूलों को एक नियामक ढांचे के तहत लाया जाएगा

Published: 14:52pm, 25 Mar 2026

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,326 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो कुल बजट का सबसे बड़ा हिस्सा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

कक्षा 9 की छात्राओं को मुफ्त साइकिल

सरकार ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली करीब 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने की घोषणा की है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

दिल्ली में पहला सैनिक स्कूल

युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से राजधानी में पहली बार सैनिक स्कूल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार से दिल्ली में 10 केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग भी की गई है।

नई नीतियां और डिजिटल पहल

सरकार “Private Play Schools Policy” लागू करेगी, जिससे प्ले स्कूलों को एक नियामक ढांचे के तहत लाया जाएगा। इसके अलावा सभी छात्रों के लिए समान रूप से ज्ञान संसाधन उपलब्ध कराने हेतु कॉमन लाइब्रेरी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल लाइब्रेरी सिस्टम विकसित किया जाएगा।

स्कूलों में मेडिकल और अन्य सुविधाएं

बजट में हर सरकारी स्कूल में मेडिकल रूम स्थापित करने के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं दफ्तरों में क्रेच सुविधा शुरू करने के लिए 2 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जहां बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित केयरगिवर उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025–26 में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,291 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो उस समय भी बजट का सबसे बड़ा हिस्सा था। इस साल का बढ़ा हुआ आवंटन सरकार की शिक्षा को प्राथमिकता देने की नीति को दर्शाता है।

YuvaSahakar Desk