Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन शुरू

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है

Published: 13:11pm, 25 Mar 2026

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष भर्ती)–2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जिला सहकारी बैंकों और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों में मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट और सहायक अभियंता (सिविल) शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
मैनेजर और जूनियर मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ B.Com या अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट जरूरी है। इसके अलावा B.Tech/BE (CS/IT), BCA, MCA या बैंकिंग, फाइनेंस और HR में BBA/MBA करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट/कैशियर (क्लर्क) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए।

असिस्टेंट/टाइपिस्ट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है। साथ ही CCC सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।

सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech/BE की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद और 1 जनवरी 1986 से पहले नहीं होना चाहिए। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। वहीं SC, OBC, राज्य सरकारी कर्मचारी और खिलाड़ियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, SC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित की जाती है, तो उम्मीदवारों को दोनों चरणों के लिए अलग-अलग शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह भर्ती सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।

YuvaSahakar Desk