Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी होगा मैट्रिक परिणाम, ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या अन्य निर्धारित पोर्टलों पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे

Published: 11:36am, 25 Mar 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या अन्य निर्धारित पोर्टलों पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू लेगा। पटना स्थित मुख्यालय में विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच करेगी और उनका इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके बाद BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का परिणाम 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया है, जिसके बाद अब 10वीं के छात्रों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट:

ऐसे डाउनलोड करें BSEB 10वीं रिजल्ट 2026:

  1. आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
  2. होमपेज पर “BSEB Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

YuvaSahakar Desk