भारत के बेहतरीन सेंटर हाफ हार्दिक सिंह और तेज तर्रार स्ट्राइकर नवनीत कौर ने 27 को यहां आठवें सालाना हॉकी इंडिया 2025 अवाडर्स में बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित किए जाने पर आभार जताने के साथ इसे और बेहतर करने की प्रेरणा भी बताया। हार्दिक बलबीर सिंह हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ हॉकी इंडिया अजित पाल सिंह अवार्ड फॉर द मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित किया। वहीं नवनीत कौर को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर महिलर प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवार्ड फॉर द फारवर्ड ऑफ द ईयर 2025 के लिए भी नामित किया गया है।
हार्दिक सिंह ने मध्यपंक्ति में बेहतरीन प्रदर्शन कर भार को 2025 मे राजगीर पुरुष हॉकी एशिया कप जिताने में अहम योगदान किया। वहीं स्ट्राइकर नवनीत कौर ने छह गोल कर भारत को महिला एशिया कप गोंगशु 2025 में रजत पदक जिताने में अहम भूमिका अदा की। साथ ही नवनीत कौर ने चार गोल कर भारत को हाल ही में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स 2026 से महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करा बतौर स्ट्राइकर और ड्रैग फ्लिकर शानदार खेल दिखाया।
हार्दिक सिंह ने आठवें सालाना हॉकी इंडिया सालाना अवार्ड 2025 में दो वर्गों के लिए नामित किए जाने पर कहा, ‘हॉकी इंडिया सालाना अवार्ड के लिए नामित किया जाना वाकई बहुत बढ़िया और खास अहसास है। जब भी किसी खिलाड़ी को इस तरह के अवार्ड के लिए नामित किया जाता है तो यह अहसास आपकी मेहनत को पहचाना जा रहा है। मैं आगामी पुरुष हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों में खेलने को बेताब हूं। लगातार तीन हॉकी विश्व कप में खेलना का मौका का बहुत कम खिलाड़ियों को मिल पाता है और बहुत कम लोगों ने अब तक यह उपलब्धि हासिल की है। मुझे यदि अपना तीसरा हॉकी विश्व कप खेलने का मौका मिलता है तो इसमें अपना सब कुछ झोंक दूंगा। आप रोज जिस संकल्प और जुनून से हर रोज मैदान पर उतरते हैं उसको सराहा जा रहा है। जहां तक बीते बरस मेरे सबसे पसंदीदा क्षण की बात है तो राजगीर(बिहार) में एशिया कप जीतना बेहद खास था। हमारे लिए यह अहम टूर्नामेंट था क्योंकि इससे पहले हमारी टीम बहुत लय में नहीं थी।यह एक मुश्किल चुनौती थी लेकिन हम सभी ने बतौर टीम मिलकर इस सबसे पार पाया। मेरा मानना था कि एशिया कप में मेरा खुद का प्रदर्शन भी बढ़िया था और इसलिए मेरे लिए यह टूर्नामेंट यादगार रहा। जहां तक हॉकी के लिए समर्पण और इसमें निरंतरता की बात है तो मैं कहूंगा कि हॉकी को बेहद प्यार करता हूं और इसके ले मैं बहुत जुनूनी हूं। मेरी कोशिश हॉकी में मैदान और इससे बाहर पूरी शिद्दत से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की होती है। मेरा परिवार और मेरी टीम के साथ हमेशा मेरा समर्थन किया है और इससे मुझे हॉकी मैदान पर खुल कर अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में मदद मिली।
हमारी कामयाबी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा: नवनीत कौर
भारत की तेज तर्रार स्ट्राइकर नवनीत कौर ने कहा, ‘ मैं हॉकी इंडिया का हर साल हॉकी इंडिया सालाना अवाडर्स करने के लिए उसका आभार जताना चाहती हूं। ये अवार्ड खिलाड़ियों को बढ़िया प्रदर्शन करने को प्रेरित करते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर महिलर प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवार्ड फॉर द फारवर्ड ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित किया गया। मैं अपने परिवार और अपनी टीम की साथियों की मैदान और इससे बाहर समर्थन के लिए उनकी आभारी हूं। मेरे लिए उनका मुझ पर भरोसा करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 2025 में हमारे लिए महिला हॉकी एशिया कप बहुत बढ़िया टूर्नामेंट रहा और इसमें हम वाकई बढ़िया खेले और मैंने इसी में भारत के लिए अपने दो सौ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच पूरे किए। बेशक हम एशिया कप फाइनल नहीं जीत पाए लेकिन बतौर टीम हमारा प्रदर्शन खासा दमदार रहा और मेरे लिए ये यादगार क्षण रहे। हमारी कामयाबी कोई रहस्य नहीं है और यह लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है। में बीते कई वर्ष से अपना प्रदर्शन बेहतर करने पर ध्यान लगा रही हूं फिर चाहे वह पेनल्टी कॉर्नर फ्लिक हो या मैचों में खुल कर खेलना। मैं एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों में खेलने को बेताबरहती हूं। हमने इन पलों के लिए बरसों मेहनत की है और मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को बेताब हूं।’


