Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

वहीं कक्षा-11 में प्रवेश प्रक्रिया 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की जाएगी

Published: 14:36pm, 24 Mar 2026

केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो 2 अप्रैल तक जारी रहेगा। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

कक्षा-1 और बाल वाटिका में नामांकन की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, जो ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची आधिकारिक पोर्टल और संबंधित विद्यालयों की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

वहीं कक्षा-11 में प्रवेश प्रक्रिया 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की जाएगी।

रांची जिले में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय रांची (CCL), दीपाटोली, नामकुम, सीआरपीएफ, एचईसी और हिनू शामिल हैं। जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित है, वहां बाल वाटिका-1 (3+ वर्ष), बाल वाटिका-2 (4+ वर्ष) और बाल वाटिका-3 (5+ वर्ष) में भी नामांकन लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 20 मार्च
  • अंतिम तिथि: 2 अप्रैल
  • पहली सूची जारी: 9 अप्रैल
  • दूसरी सूची जारी: 16 अप्रैल
  • तीसरी सूची जारी: 21 अप्रैल

जरूरी बातें:

  • कक्षा-1 व बाल वाटिका में प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा
  • सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है
  • आयु सीमा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है
  • कक्षा-11 में प्रवेश 10वीं के परिणाम के बाद होगा

YuvaSahakar Desk