Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिले का मौका, 25 मार्च तक करें आवेदन

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 तक जारी हो जाएगें, इसके बाद प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी

Published: 14:03pm, 20 Mar 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की है। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जामिया से पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो माध्यमों से होगा प्रवेश

विश्वविद्यालय में प्रवेश दो तरीकों से दिया जाएगा। कुछ पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे JEE MAIN, NTA, CUET, NEET और एनसीईटी के आधार पर दाखिला मिलेगा। वहीं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय स्वयं प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 तक जारी हो जाएगें। इसके बाद प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन संबंधित परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद तक उपलब्ध रहेंगे।

30 नए पाठ्यक्रम शुरु

सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय ने 30 नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें विदेशी भाषाएं, प्रबंधन, विज्ञान, तकनीक और विधि से जुड़े कई विकल्प शामिल हैं। प्रमुख पाठ्यक्रमों में जापानी और जर्मन अध्ययन, मानव संसाधन प्रबंधन, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाएं, विधि पाठ्यक्रम और होटल प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

YuvaSahakar Desk