NCERT ने कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें जारी कीं

NCERT के मुताबिक, कक्षा 10 और 11 की नई किताबें सत्र 2027-28 से लागू की जाएंगी

Published: 12:22pm, 19 Mar 2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 1 से 8 तक के लिए नई पाठ्यपुस्तकें प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में जारी कर दी हैं। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उठाया गया है, जिसमें सामग्री को स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के अनुरूप अपडेट किया गया है।

NCERT के अनुसार सभी कक्षाओं और विषयों के लिए संशोधित किताबें NCF-SE 2023 की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही हैं, ताकि पढ़ाई को अधिक प्रासंगिक, रोचक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके।

कक्षा 9 की किताबें अगले सत्र से
कक्षा 9 की नई किताबें फिलहाल तैयार की जा रही हैं और इन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। वहीं, कक्षा 9 का ड्राफ्ट सिलेबस NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जिस पर शिक्षकों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं।

कक्षा 10 और 11 में बदलाव कब?
NCERT के मुताबिक, कक्षा 10 और 11 की नई किताबें सत्र 2027-28 से लागू की जाएंगी। तब तक 2026-27 में पुरानी किताबें ही चलती रहेंगी।

इस जानकारी की पुष्टि NCERT ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स के जरिए दी।

YuvaSahakar Desk