Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

CBSE जल्द जारी करेगा CTET रिजल्ट 2026

CBSE के नए नियम के अनुसार, CTET का स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम के लिए वैध रहेगा

Published: 11:13am, 23 Mar 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही CTET Paper 1 और Paper 2 के परिणाम घोषित कर सकता है। इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य
CTET परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करना जरूरी होगा। CBSE के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक व OBC/SC/ST/PwD वर्ग के लिए 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

CTET Paper 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि Paper 2 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।

लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड
CBSE के नए नियम के अनुसार, CTET का स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम के लिए वैध रहेगा। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार भविष्य में सभी शिक्षक भर्तियों में इस प्रमाणपत्र का उपयोग कर सकेंगे।

CTET रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CTET Result 2026” या “Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

Diksha