Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म, 20 मार्च तक जारी होने की संभावना

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा

Published: 15:00pm, 18 Mar 2026

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 9 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट 2026 संभवतः 20 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड से दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना RBSE 10th Result 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर अनिवार्य होगा।

ऐसे चेक करें RBSE 10वीं रिजल्ट 2026:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

YuvaSahakar Desk