Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

सहकारी बैंकों में डिजिटल गवर्नेंस और फ्रॉड मॉनिटरिंग मजबूत करने पर समीक्षा बैठक आयोजित

चर्चा का मुख्य फोकस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, धोखाधड़ी जोखिम की निगरानी को बेहतर बनाने और सहकारी बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने पर रहा

Published: 11:02am, 18 Mar 2026

सहकारी क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस और वित्तीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने 17 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सहकारी बैंकों के NCRP-CFCFRMS प्लेटफॉर्म के साथ API इंटीग्रेशन और उन्हें MuleHunter.AI प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड करने की प्रगति की समीक्षा की गई।

चर्चा का मुख्य फोकस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, धोखाधड़ी जोखिम की निगरानी को बेहतर बनाने और सहकारी बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने पर रहा।

बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव रमन कुमार, निदेशक कुमार राम कृष्ण, भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (I4C) के सीईओ, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फिनटेक विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक, सहकार सारथी प्राइवेट लिमिटेड और NUCFDC (UO) के सीईओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा RBI, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और सहकारिता मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

YuvaSahakar Desk