Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए नेटस पर बहाया पसीना

मुंबई इंडियंस की निगाहें छठा आईपीएल खिताब जीतने पर

देश में भारत के आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में खिताब बरकरार रखने की खुमारी अभी टूटी नहीं है लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 लीग -इंडियन प्रीमियर लीग (आईपएल) 2026 के लिए विभिन्न  फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों की तैयारियों का शोर गूंजने लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरह सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल चैंपियन रही  मुंबई इंडियंस की तैयारियों पर हर क्रिकेट प्रेमी की आंखें टिकी हैं। 2020 के बाद से न तो मुंबई इंडियंस और न ही सीएसके कोई आईपीएल खिताब जीत पाई है। मुंबई इंडियंस अब 2020 के बाद से आईपीएल खिताब न जीत पाने के सिलसिले को तोड़ कुल छठी बार खिताब जीतने के लिए भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में बीते दो दिन से नेटस  पर पसीना बहाना शुरू कर दिया। रोहित शर्मा  मुंबई इंडियंस टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ आईपीएल के लिए अभ्यास के दौरान खासे फिट और चुस्त नजर आए। भारत की  टी 20 के कई खिलाड़ी भी मुंबई इंडियंस के साथ मंगलवार को अभ्यास करते दिखे। विदेशी खिलाड़ियों के भी जल्द ही मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।

पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस बीते पांच आईपीएल में से तीन के प्ले ऑफ में न पहुंच पाने और दो संस्करण में अंतिम स्थान पर रहने के सिलसिले को इस तोड़ने को बेताब है। मुंबई इंडियंस दो सीजन में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल जनवरी में भारत तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 1-2 से हार गया था और इसमें रोहित शर्मा ने 26, 24 और 11 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इसके बाद से प्रतिस्पर्द्धी क्रिकेट नहीं खेले ।

YuvaSahakar Desk