Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

असम में महिला डेयरी किसानों को सशक्त बनाने की बड़ी पहल, बराक वैली में बनेगी महिला संचालित मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी

इस समझौते के तहत असम के बराक वैली क्षेत्र में एक महिला स्वामित्व वाली मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी (MPC) की स्थापना की जाएगी

Published: 10:28am, 18 Mar 2026

असम में महिला डेयरी किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। असम स्टेट रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (ASRLM) और NDDB डेयरी सर्विसेज के बीच 15 मार्च 2026 को दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत असम के बराक वैली क्षेत्र में एक महिला स्वामित्व वाली मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी (MPC) की स्थापना की जाएगी।

यह पहल कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों के 400 गांवों को कवर करेगी। इसके अंतर्गत अगले 3 वर्षों में 14,000 महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को जोड़ा जाएगा, जबकि 5 वर्षों में यह संख्या बढ़ाकर 16,000 महिला शेयरधारकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 38,000 लीटर दूध संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे डेयरी गतिविधियों को मजबूत आधार मिलेगा। इस पहल के माध्यम से दूध संग्रह प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

YuvaSahakar Desk