Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नागालैंड में कृषि सहयोग को बढ़ावा, BBSSL और MARCOFED के बीच MoU

यह साझेदारी नागालैंड में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता बढ़ाने और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है

Published: 10:21am, 18 Mar 2026

कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) और नागालैंड MARCOFED के बीच वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित BBSSL कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर BBSSL के प्रबंध निदेशक चेतन जोशी, MARCOFED के चेयरमैन डॉ. एम. चुबा आओ और प्रबंध निदेशक आर. बेंडांग आओ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह साझेदारी नागालैंड में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता बढ़ाने और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

इस पहल से राज्य के किसानों को बेहतर बीज, उन्नत खेती के अवसर और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

Diksha