Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बहु-राज्य सहकारी समितियों के चुनाव में पारदर्शिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 12 मार्च को

कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा

Published: 11:53am, 12 Mar 2026

“सहकार से समृद्धि” के विजन के तहत “पारदर्शिता एवं शुचिता से बहु-राज्य सहकारी समितियों के चुनाव” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 12 मार्च 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस संगोष्ठी में माननीय केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारी चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य बहु-राज्य सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुचिता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से सहकारी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के बीच विचार-विमर्श और संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Diksha