Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

भारत गलत रणनीति के चलते ही द.अफ्रीका से सुपर 8 मैच हारा

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए बाकी दोनों सुपर 8 मैच जीतने जरूरी, कप्तान सूर्य बोले, हमने बढ़िया गेंदबाजी की,पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए

सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/15) और अर्शदीप सिंह (2/28) की बेहतरीन गेंदबाजी से शुरू के चार ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट मात्र 20 रन पर गिर गए थे। इसके बाद अपने उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर रखकर ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल करने का दांव उलटा पड़ने के चलते मौजूदा चैंपियन भारत पिछली उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप 1 के अहम सुपर-8 मैच में रविवार रात 76 रन से हार गया।

सच तो यह है कि भारत यह सुपर-8 मैच अपनी गलत रणनीति के चलते हारा, न कि दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच जीता। इसी के चलते भारत सेमीफाइनल में स्थान बनाने को लेकर अगर-मगर में फंस गया। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार की जीत के साथ टी-20 विश्व कप में भारत के लगातार 12 मैच जीतने के सिलसिले को तोड़ा।

पारी के 15वें और अपने तीसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज (3/24) ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या (6), तीसरी पर रिंकू सिंह (0) और आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह (1) को बड़े शॉट के लिए ललचाकर लॉन्ग ऑन पर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने दो रन के भीतर तीन विकेट निकालकर भारत को आठ विकेट पर 88 रन की स्थिति में ला दिया और अंततः टीम 111 रन पर ढेर हो गई।

भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए गलतियों से सबक लेते हुए 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने दोनों बाकी मैच जीतने होंगे। यदि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दो में से एक मैच जीतता है और जिम्बाब्वे-वेस्ट इंडीज का विजेता उसे भी हरा देता है, तो तीनों टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट से होगा।

भारत के लिए बेहतर यही होगा कि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच जीत ले। तब उसके तीन मैचों से छह अंक हो जाएंगे और वह ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा।

यदि भारत अपने बाकी दो में से केवल एक सुपर-8 मैच जीतता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने सभी तीनों मैच जीते। तब भारत की इकलौती जीत वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के विजेता के खिलाफ होनी चाहिए। ऐसे में तीनों टीमों के दो-दो अंक रह जाएंगे और फैसला नेट रन रेट पर होगा।

सच यह है कि दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन की बड़ी हार से भारत सेमीफाइनल में स्थान बनाने को लेकर असमंजस में फंस गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम शुरुआत में मैच में बराबरी पर थे। हमने वाकई अच्छी गेंदबाजी की। सातवें से 15वें ओवर के बीच दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की। हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी में सफल नहीं हो पाए। कई बार आप पावरप्ले में मैच जीत नहीं सकते, लेकिन हार जरूर सकते हैं। हमें साझेदारियों की जरूरत थी, जो हम नहीं बना पाए। यह खेल का हिस्सा है। हम इससे सीखेंगे, मिलकर चर्चा करेंगे और फिर मजबूती से वापसी करेंगे। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी की जोड़ी बेहतरीन है। इन दोनों ने अपने आठ ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिए। हम खुशकिस्मत हैं कि वे हमारी टीम में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले सुपर-8 मैच में हम बेहतर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करने की कोशिश करेंगे। हमारी कोशिश चीजों को सरल रखने की होगी।”

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले अपने चार ग्रुप मैचों में नौ कैच छोड़े थे। पारी के आखिरी ओवर की तीसरी धीमी गेंद पर स्टब्स ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर वाशिंगटन सुंदर ओस के कारण फिसल गए और गेंद चौके के लिए निकल गई। इसका फायदा उठाकर स्टब्स ने अंतिम दो गेंदों पर छक्के जड़े और ओवर में 20 रन बने।

यदि सुंदर यह कैच पकड़ लेते, तो संभव है कि दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन के बजाय आठ विकेट पर 167 रन ही बना पाता। तब भारत लक्ष्य का पीछा अधिक संयम से करता और उसकी पारी 18.5 ओवर में 111 रन पर नहीं सिमटती। शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 42 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज योगदान नहीं दे सके। तिलक वर्मा (1 रन, 2 गेंद) और वाशिंगटन सुंदर (6 रन) ने भी विकेट जल्दी गंवाए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन (4/22) और अन्य गेंदबाजों ने भारत की पारी को बिखेर दिया।

मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं : मरक्रम

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मरक्रम ने कहा, “हमारी टीम ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने स्थिति को जल्दी समझा और उसी के मुताबिक योजना बनाई। मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं। इस टी-20 विश्व कप में हमारी शुरुआत कठिन रही थी, लेकिन आज सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मिलर और ब्रेविस की साझेदारी ने हमें मैच में बनाए रखा। पिच बहुत ठोस नहीं थी और गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी। हमारे बल्लेबाजों ने गैप में शॉट लगाकर तेजी से रन बनाने की कोशिश की। बीच के ओवरों की बल्लेबाजी इस मैच में निर्णायक रही। एंगिडी जब भी गेंदबाजी करते हैं, विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनते हैं। उन्होंने बीच के ओवरों में विकेट लेकर भारत की पारी को बिखेर दिया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अगला मैच भी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि दोनों टीमें हाल ही में एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेल चुकी हैं। वेस्ट इंडीज एक खतरनाक टीम है।”

YuvaSahakar Desk

Recent Post