Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

इफको एमडी के.जे. पटेल की ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के साथ उच्चस्तरीय बैठक

के.जे. पटेल ने कहा कि नैनो उर्वरक रासायनिक उपयोग को कम करते हैं, पोषक तत्वों की दक्षता बढ़ाते हैं और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देते हैं

Published: 13:01pm, 16 Feb 2026

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड  के प्रबंध निदेशक के जे पटेल ने ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के निवेश मामलों के उपाध्यक्ष मुलहम अल जर्फ से मुलाकात कर उन्नत उर्वरक तकनीकों विशेष रूप से नैनो उर्वरकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से जुड़े अल जर्फ के साथ बैठक के बाद पटेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नैनो-टेक्नोलॉजी आधारित उर्वरक वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक रासायनिक उपयोग को कम करते हैं, पोषक तत्वों की दक्षता बढ़ाते हैं और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देते हैं।

मुलहम अल जर्फ ने इन नवोन्मेषी उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और ओमान की ओर से इन्हें ओमान इंडियन फर्टिलाइजर कम्पनी के माध्यम से बढ़ावा देने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से उपयुक्त रणनीति विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

Diksha

Recent Post