Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

इशान ने कुछ हटकर सोचा, जिम्मेदारी बढ़िया ढंग से निभाई :सूर्य कुमार यादव

पाक पर जीत में टीम में सभी ने योगदान दिया

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा कोलंबो में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच में न तो हाथ मिले और न ही दिल। इशान किशन की 77 रन की तूफानी पारी से सूर्य कुमार यादव के धुरंधरों ने पाकिस्तान को पस्त कर भारत को 61 रन से जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में रविवार रात लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में स्थान बना लिया और चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टी20 विश्व कप में नौ मैचों में आठवीं जीत के साथ रिकॉर्ड 8-1 कर दिया।

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने दुबई में पिछले वर्ष टी20 एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत के बाद कहा था कि अब पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता जैसी बात नहीं रही — यह बात इस मैच में सही साबित हुई।

पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर स्पिनरों से कराए। सैम अयूब (तीन विकेट), कप्तान सलमान अली और मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने मिलकर भारत के सात में से पांच विकेट लिए। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को एक विकेट मिला, जबकि शिवम दुबे रन आउट हुए। इसके उलट, स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। इससे साबित हुआ कि पिच की मदद से ज्यादा गेंदबाजी कौशल मायने रखता है।

एकतरफा जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने कहा, “यह जीत भारत के लिए है। हमने वही ब्रैंड की क्रिकेट खेली, जैसी हम खेलना चाहते थे। इशान किशन ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। हमने अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहला विकेट पहले ही ओवर में एक रन पर खो दिया था। ऐसे में किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी, जो इशान ने निभाई। बीच में हमारी पारी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है। तिलक, शिवम दुबे और रिंकू की बल्लेबाजी काबिल-ए-तारीफ रही। 175 रन बनाने के बाद लगा कि हमने सामान्य से 15-20 रन ज्यादा बनाए। अगर 155 रन बनते तो मैच करीबी हो सकता था। बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर दिखाया कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में क्यों हैं।”

मैंने ऑफ साइड के खेल पर बहुत मेहनत की है : इशान किशन

मात्र 40 गेंदों में 77 रन की पारी खेलने वाले मैन ऑफ द मैच इशान किशन ने कहा, “मैंने ऑफ साइड के अपने खेल पर बहुत मेहनत की है। बड़ी बाउंड्री होने के कारण मैंने क्षेत्ररक्षकों के बीच से गेंद निकालकर रन बनाने पर ध्यान दिया। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, इसलिए मेरा लक्ष्य टीम का स्कोर 160-170 तक पहुंचाना था। बुमराह और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तब ज्यादा मूवमेंट महसूस नहीं हुई। लेकिन बुमराह और हार्दिक के बेहतरीन ओवरों ने मैच बदल दिया।”

हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं रहा : सलमान आगा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, “हमने चार स्पिनर खिलाए, लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं रहा। हमारी गेंदबाजी में कमी दिखी और बल्लेबाजी की शुरुआत भी खराब रही। पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने से हम पिछड़ गए। हमने पिच के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजी में जरूरी प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। भारत की पारी के दौरान गेंद रुककर आ रही थी, लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई। सुपर-8 में पहुंचने के लिए हमें अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।”

Diksha

Recent Post