Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्याम लाल हॉकी खिताब बरकरार रखा

मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब बरकरार रखा और फाइनल में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट को 5-2 से हराया। आशीष सहरावत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि जितेंद्र महाजन और प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा हॉकी की परंपरा की सराहना की।

Published: 18:00pm, 09 Feb 2026

मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब बरकरार रखा। श्याम लाल कॉलेज ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को सोमवार को फाइनल में 5-2 से शिकस्त दी। विजेता श्याम लाल कॉलेज के आशीष सहरावत प्लेयर ऑफ द’ टूर्नामेंट रहे।

फाइनल में विजेता श्याम लाल कॉलेज के लिए आशीष सहरावत ने दो गोल किए जबकि हंस शर्मा, नंद किशोर और फरमान ने एक-एक गोल दागा। पराजित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस टीम के शेषनाथ और पुलकित ही एक-एक गोल कर पाए।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र महाजन, एमएलए, रोहतास नगर, श्री रितेश सूजी, पार्षद, वेलकम वार्ड, श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

Shyam Lal College defeat IGIPESS 5-2 in final
श्याम लाल कॉलेज के खिलाडी आशीष सहरावत प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए

महाजन ने खिलाड़ियों को हॉकी में मेहनत कर नई ऊंचाइयों को छूने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, “श्याम लाल कॉलेज में हॉकी की 40 साल पुरानी परंपरा रही है। मैं भी यहीं का छात्र रहा हूं। जब हॉकी का मैच यूनिवर्सिटी में होता था तो तीन यू-स्पेशल बसें समर्थकों से भरकर जाती थीं। वी. एस. जग्गी को मैंने छात्र के रूप में खेलते भी देखा है और अब वह बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और वी. एस. जग्गी को बेहतरीन आयोजन के लिए सराहा तथा उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे।

YuvaSahakar Desk