Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

आलू बीज क्षेत्र पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला नई दिल्ली में शुरू

दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन सहकारिता सचिव आशीष भूटानी ने किया

Published: 11:39am, 06 Feb 2026

आलू बीज क्षेत्र को मजबूत और किसान केंद्रित बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन सहकारिता सचिव आशीष भूटानी ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशीष भूटानी ने आत्मनिर्भर भारत 2047 के लक्ष्य पर जोर देते हुए किसानों को सशक्त बनाने में सहकारिता की भूमिका को रेखांकित किया। चर्चा में बीज की गुणवत्ता सुधार, उपलब्धता बढ़ाने और सहकारी ढांचे के माध्यम से आलू क्षेत्र के सतत विकास पर मंथन किया गया।

कार्यशाला का मार्गदर्शन इफको के विपणन निदेशक और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार तथा प्रबंध निदेशक चेतन जोशी ने किया। बैठक से प्राप्त सुझावों के आधार पर आलू बीज क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जाएगी।

Diksha