Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

कृभको हजीरा संयंत्र को सूरत सिटी गार्जियन अवार्ड से किया गया सम्मानित

यह सम्मान सूरत और आसपास के क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा निरंतर सामुदायिक पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कृभको हजीरा संयंत्र के सतत प्रयासों को रेखांकित करता है

Published: 11:39am, 06 Feb 2026

सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए कृभको के हजीरा संयंत्र को गुजरात गार्जियन समाचार पत्र द्वारा आयोजित एक समारोह में सूरत सिटी गार्जियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा कृभको के ऑपरेशन्स कार्यकारी निदेशक एवं संयंत्र प्रमुख पी चंद्र मोहन तथा मानव संसाधन विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक सुनील गौर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल भी उपस्थित रहे।

यह सम्मान सूरत और आसपास के क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा निरंतर सामुदायिक पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कृभको हजीरा संयंत्र के सतत प्रयासों को रेखांकित करता है।

Diksha

Recent Post