Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत

यूपी के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, मधुमक्खी पालन से बदलेगी महिलाओं की तकदीर

मिशन विलेज के तहत उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन से जोड़कर उद्यमी बनाएगी, जिससे महिला सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Published: 16:10pm, 05 Feb 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल प्रारंभ की है। मिशन विलेज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा एक लाख ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन से जोड़ने का विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को मधुमक्खी पालक (Honey Breeders) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिलाओं की आय में स्थायी वृद्धि होगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रमुख लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर एक लाख महिलाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें उन्नत तकनीकी सहायता, आवश्यक उपकरण, बाजार से जुड़ाव तथा विपणन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इन महिला उद्यमियों की वार्षिक आय में एक लाख रुपये तक की वृद्धि हो सके। यह योजना न केवल शहद उत्पादन पर केंद्रित है, अपितु इससे जुड़े सह-उत्पादों जैसे मोम, रॉयल जेली आदि के विपणन में भी महिलाओं को सक्षम बनाएगी।

योजना की एक अनूठी विशेषता यह है कि मधुमक्खी पालन से होने वाला परागण (Pollination) फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमक्खियों द्वारा परागण से गेहूं, सरसों, दलहन, तिलहन तथा बागवानी फसलों की पैदावार बढ़ती है। इस प्रकार एक तरफ महिलाओं को शहद बेचकर प्रत्यक्ष आय प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों की उपज बढ़ने से उन्हें भी अप्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। यह डबल मुनाफा मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा तथा कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूरदर्शी विजन उत्तर प्रदेश के शहद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का है। योजना के तहत महिलाएं केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि वे अपना स्वतंत्र ब्रांड विकसित करेंगी। सरकार द्वारा ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग तथा प्रमाणीकरण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश का शहद अपनी शुद्धता, गुणवत्ता तथा प्राकृतिक विशेषताओं के कारण ग्लोबल ब्रांड बन सके। इससे ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनेंगी।

यह पहल आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित उत्तर प्रदेश की अवधारणा के अनुरूप है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि मधुमक्खी पालन के माध्यम से न केवल आय वृद्धि होगी, अपितु पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत विकास को भी बल मिलेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश शहद उत्पादन के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा, जिसका नेतृत्व प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं करेंगी।

YuvaSahakar Desk