Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

India Post GDS Bharti 2026: बिना परीक्षा 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

डाक विभाग (संचार मंत्रालय के अंतर्गत) ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं

Published: 14:43pm, 04 Feb 2026

एग्जाम की सरदर्दी से परेशान है तो ये सुनहरा मौका आप के लिए खास अवसर है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में 28,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे हजारों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती की सबसे खास और आकर्षक बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। यानि की एग्जाम के डर से कोई पाला नही पड़ेगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी बिना परीक्षा, बिना तनाव सीधे सरकारी नौकरी का मौका। खासतौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

डाक विभाग (संचार मंत्रालय के अंतर्गत) ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।

GDS Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण अंक होने चाहिए। साथ ही जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसकी स्थानीय भाषा 10वीं तक पढ़ी होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। लेकिन आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिल सकती है।

Diksha