Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत

5 साल में 32,802 नई सहकारी समितियां, बहु-राज्य सहकारी समितियों का पंजीकरण अब ऑनलाइन, समय सीमा 3 महीने

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें 21,982 डेयरी, 8,710 पैक्स और 2,110 मत्स्यिकी सहकारी समितियां शामिल हैं

Published: 12:53pm, 04 Feb 2026

केंद्र सरकार ने देश की सभी पंचायतों और गांवों को सहकारी नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी पांच वर्षों में नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स), डेयरी और मत्स्यिकी सहकारी समितियां स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (एनसीडी) के अनुसार 20 जनवरी 2026 तक देश भर में कुल 32,802 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें 21,982 डेयरी, 8,710 पैक्स और 2,110 मत्स्यिकी सहकारी समितियां शामिल हैं। सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के माध्यम से राज्य-वार और क्षेत्रीय विश्लेषण कर सहकारी कवरेज की कमियों की पहचान की जा रही है।

यह जानकारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

बहुराज्य सहकारी समितियों का पंजीकरण अब ऑनलाइन, समय सीमा घटाकर 3 महीने

बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम में वर्ष 2023 में किए गए संशोधन के बाद बहु-राज्य सहकारी समितियों की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। अब पंजीकरण के लिए आवेदन सीआरसीएस (Central Registrar of Cooperative Societies) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से आवेदन निपटान की समय-सीमा 4 महीने से घटाकर 3 महीने कर दी है। हालांकि यदि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होती है और आवेदक सुधार के लिए अनुरोध करता है, तो अधिकतम दो महीने का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।

यह जानकारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Diksha