Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

NCCT में अधिकारियों के स्थानांतरण व निलंबन समाप्ति से संबंधित आदेश जारी

इसके अलावा निलंबन समीक्षा समिति की सिफारिशों और कार्यकारी परिषद की स्वीकृति के पश्चात शांतनु घोष एवं अशोक सुयाल का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है

Published: 15:13pm, 03 Feb 2026

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल काउंसिल फॉर कोऑपरेटिव ट्रेनिंग (NCCT) ने सोमवार को कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण, पदस्थापन तथा निलंबन की समाप्ति से संबंधित एक कार्यालय आदेश जारी किया।

एनसीसीटी की कार्यकारी परिषद  की पिछले सप्ताह आयोजित 18वीं बैठक में दी गई स्वीकृति के अनुसार डॉ. किशोर कुमार, इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट (ICM), भोपाल के निदेशक को स्थानांतरित कर ICM जयपुर के निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं राज कुमार शर्मा,  ICM जयपुर के निदेशक को स्थानांतरित कर क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (RICM), चंडीगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा निलंबन समीक्षा समिति की सिफारिशों और कार्यकारी परिषद की स्वीकृति के पश्चात शांतनु घोष एवं अशोक सुयाल का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

निलंबन समाप्ति के उपरांत शांतनु घोष, वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (VAMNICOM), पुणे के प्रोफेसर को स्थानांतरित कर उसी पद पर ICM भोपाल में पदस्थ किया गया है। वहीं अशोक सुयाल, VAMNICOM पुणे के सहायक को स्थानांतरित कर उसी पद पर RICM चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है।

कार्यालय आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि डॉ. किशोर कुमार, आर. के. शर्मा और शांतनु घोष को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर चार्ज के विधिवत हस्तांतरण एवं ग्रहण के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा।

Diksha