Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना भी फिसला

चांदी की कीमत में 1.60 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.40 लाख रुपए से कम पर पहुंच गई।

Published: 14:00pm, 02 Feb 2026

Union Budget के अगले ही दिन कीमती धातुओं के बाजार में भूचाल आ गया। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। MCX पर दोनों धातुओं में जबरदस्त सेलिंग गिरावट देखने को मिली और यह गिरावट बीते 10 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में दबाव साफ दिखा। सुबह 11.22 बजे एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपए यानी 4.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,498 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,908 रुपए सस्ती होकर 2,41,744 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई, जिसमें करीब 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमत में 1.60 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.40 लाख रुपए से कम पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव

सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक गिरा, जबकि चांदी में भी इसी स्तर की कमजोरी देखी गई। हालांकि तेज गिरावट के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में सफल रही।

YuvaSahakar Desk