Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 20 नक्सली ढेर, मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में दो दर्जन नक्सली ढे़र हुए हैं जिनमें से 14 नक्सलियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली जयाराम रेड्डी उर्फ चलपति भी मारा गया है।

Published: 12:38pm, 22 Jan 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में दो दर्जन नक्सली ढे़र हुए हैं जिनमें से 14 नक्सलियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली जयाराम रेड्डी उर्फ चलपति भी मारा गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाने ह इस अभियान की सराहना करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा -“नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त ऑपरेशन में 14 नक्सलियों को निष्क्रिय कर दिया। नक्सल मुक्त भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के साथ आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।”

सुरक्षा बलों व नक्सलियों की इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हो गये। इनमें से एक जवान धर्मेंद्र भोई छत्तीसगढ़ का और दूसरा जवान डमरु ओडिशा का निवासी है। फिलहाल इन दोनों का इलाज रायपुर में चल रहा है। खबरों के मुताबिक, ये नक्सली पंचायती चुनावों में बाधा डालने की तैयारी में जुटे थे। उनके पास से चुनाव बहिष्कार के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे पहले 16 जनवरी को बीजापुर में 18, 5 जनवरी को अबूझमाड़ में 5, 3 जनवरी को गरियाबंद में 3 और 2 जनवरी को बीजापुर में 5 नक्सली मारे गए थे।

YuvaSahakar Team

Recent Post