Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

नये साल का पहला दिन किसानों को समर्पित, कैबिनेट के तीन बड़े फैसले

पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नए वर्ष का पहला निर्णय हमारे देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों को समर्पित है। हमने फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी है। इससे जहां अन्नदाताओं की फसलों को और ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, वहीं नुकसान की चिंता भी कम होगी।

Published: 14:02pm, 02 Jan 2025

नये साल का पहला दिन केंद्र सरकार ने किसानों को समर्पित किया। केंद्रीय कैबिनेट ने किसान हित में तीन बड़े फैसले लिए, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। सरकार के यह तीन फैसले सीधे रूप से किसानों की आवजीविका को प्रभावित करेगें। फसल बीमा योजना और पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूदी दी गई है, जिसका कुल बजट 69.515.71 करोड़ रुपए है।

फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ किसानों को होने वाले जोखिम की भरपाई करना है। कैबिनेट ने बीमा योजना में प्रौद्योगिकी सुधार के लिए 824.77 करोड़ आवंटित करने के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी कोष की स्थापना की भी मंजूदी दी है। प्रमुख पहलों में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए उपज अनुमान प्रणाली या (YES-TECH) शामिल है, जो फसल उपज अनुमानों के लिए रिमोट सेंसिंग का उपयोग करती है।

स्वचालित मौसम स्टेशनों के माध्यम से मौसम डेटा को बढ़ाने के लिए मौसम सूचना और नेटवर्क डेटा सिस्टम विंड्स (WINDS) का प्रयोग किया जाएगा। राज्य सरकारों की सहायता से WINDS का कार्यान्वयन 2024-25 में शुरू होगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने डाय अमोनिया, फॉस्फेट डीएपी पर एकमुश्त विशेष पैकेज को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डीएपी किसानों के लिए किफायती बना रहे।

तीसरे और अहम फैसले में कैबिनेट ने भारत के सहकारिता मंत्रालय और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रालय के बीच गैर बासमाती सफेद चावल (एनबीडब्लूआर) के व्यापार पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सालाना एक मिलियन मीट्रिक टन गैर बासमती सफेद चावल का निर्यात संभव होगा। समझौते की अवधि चार साल की होगी और इसे स्वचालित रूप से अतिरिक्त चार साल के लिए विस्तारित किया जाएगा। इस समझौते का कार्यान्वयन राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड एनसीईएल द्वारा किया जाएगा।

YuvaSahakar Team

Recent Post