Trending News

 राज्यसभा चुनाव: 11 में से 9 सीटें जीती NDA, कांग्रेस और BJD को 1-1 सीट, बिहार की सभी 5 सीटें जीती NDA          बिहार में बीज गुणवत्ता सुधार के लिए BRBN और BBSSL के बीच MoU         BCCI Naman Awards 2026: गिल और मंधाना ने जीता बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड         BCCI Naman Awards 2026: द्रविड़, बिन्नी व मिताली कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित         हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी       

बिहार में बीज गुणवत्ता सुधार के लिए BRBN और BBSSL के बीच MoU

इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है

Published: 12:54pm, 17 Mar 2026

बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) के बीच 16 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता राज्य में बीज गुणवत्ता सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस MoU पर BBSSL की ओर से बीबीएसएसएल के लीड-इंस्टीट्यूशनल सेल्स परमवीर यादव और जोनल लीड सेल्स अमरेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए, जबकि BRBN की ओर से चीफ मार्केंटिंग मैनेजर राधा रमण  और कंपनी सचिव राजेश अग्रवाल ने समझौते को औपचारिक रूप दिया।

इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है, जिससे खेती की उत्पादकता में वृद्धि हो सके। साथ ही यह पहल टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और राज्य के कृषि क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास में योगदान देने पर केंद्रित है।

YuvaSahakar Desk