Trending News

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़कर हुआ 15%, जीएसटी सहित प्रभावी आयात शुल्क भार 18.45% पर पहुंचा, गैर-जरूरी आयात रोकने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने उठाया कदम तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, समर्थन में 144 वोट पड़े, विरोध में केवल 22, 5 विधायक गैरहाजिर रहे NEET (UG) परीक्षा रद्द, पेपर लीक के कारण NTA ने रद्द की परीक्षा, CBI को सौंपी गई मामले की जांच, नई परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़कर हुआ 15%, जीएसटी सहित प्रभावी आयात शुल्क भार 18.45% पर पहुंचा, गैर-जरूरी आयात रोकने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने उठाया कदम तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, समर्थन में 144 वोट पड़े, विरोध में केवल 22, 5 विधायक गैरहाजिर रहे NEET (UG) परीक्षा रद्द, पेपर लीक के कारण NTA ने रद्द की परीक्षा, CBI को सौंपी गई मामले की जांच, नई परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित, 91.46% छात्र हुए पास

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार मेरिट सूची में तीन छात्राओं ने इतिहास रच दिया। सुखदीप कौर, मुमताज बेगम और दिव्यांशी ने 500 में 500 अंक हासिल कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोर्ड के नियमों के अनुसार अंक समान होने पर कम उम्र वाले छात्र को मेरिट में ऊपर रखा जाता है।

Published: 16:37pm, 13 May 2026

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB पर जाकर अपना परिणाम रोल नंबर और नाम के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने मोहाली स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित परीक्षाओं में लगभग 2.65 लाख छात्र शामिल हुए थे।

इस बार मेरिट सूची में तीन छात्राओं ने इतिहास रच दिया। सुखदीप कौर, मुमताज बेगम और दिव्यांशी ने 500 में 500 अंक हासिल कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोर्ड के नियमों के अनुसार अंक समान होने पर कम उम्र वाले छात्र को मेरिट में ऊपर रखा जाता है।

कुल 265,417 परीक्षार्थियों में से 242,755 छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 91.46% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.73% सफलता दर दर्ज की। कुल 125,695 छात्राओं में से 119,073 पास हुईं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा और 139,716 में से 123,676 छात्र सफल हुए। परीक्षा में शामिल सभी 6 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी भी पास हुए, जिससे उनका परिणाम 100% रहा।

आर्ट्स समूह में सबसे अधिक 165,457 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 145,179 पास हुए। इस वर्ग का पास प्रतिशत 87.74% रहा। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी अच्छा रहा, जहां 169,019 विद्यार्थियों में से 154,508 सफल हुए और पास प्रतिशत 91.41% दर्ज किया गया। गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और यहां 92.68% विद्यार्थी पास हुए।

YuvaSahakar Team