Trending News

 UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा, अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल भी करता रहेगा काम         गृहमंत्री अमित शाह बोले- बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है, तय समय में नक्सलवाद खत्म होगा, यह सबसे विकसित संभाग बनेगा बस्तर          चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत, इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए तलाशी लैंडिंग साइट, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा चंद्रयान-4, 2027 तक लॉन्च किए जाने की योजना       

केंद्र सरकार ने एनडीडीबी बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति की

एक अन्य अधिसूचना में केंद्र सरकार ने एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशंस) एस. रेगुपति को एनडीडीबी बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नामित किया है

Published: 13:38pm, 10 Feb 2026

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) में गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति की है।

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (सुधा डेयरी) के अध्यक्ष शिरसाट कपिल अशोक और हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (विटा डेयरी) के अध्यक्ष राम अवतार गर्ग को राज्य सहकारी दुग्ध संघों के प्रतिनिधि के रूप में एनडीडीबी बोर्ड का निदेशक नामित किया गया है।

इनकी नियुक्ति अधिसूचना की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए, या संबंधित अध्यक्ष पद पर बने रहने तक, या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी।

एक अन्य अधिसूचना में केंद्र सरकार ने एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशंस) एस. रेगुपति को एनडीडीबी बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नामित किया है। उनका कार्यकाल एनडीडीबी में उनकी सेवा अवधि के साथ सह-समाप्त रहेगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

Diksha