जो भी छात्र यूपी पुलिस में सेलेक्शन के लिए जमकर तैयरी कर रहें है, उनके लिए यह घोषणा काफी अहम है। सरकारी नौकरी के लिए इतनी गर्मी में भी जो युवा दौड़ लगाकर यूपी पुलिस भर्ती के लिए जमकर प्रयास कर रहे, उन सभी के युवाओं के लिए यह मौका काफी सुनहरा है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार पुलिस बल को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।
बीते 9 वर्षों में 2.2 लाख से अधिक भर्ती
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 9 वर्षों में 2 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है। यह राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
60,244 कांस्टेबलों की भर्ती पूरी
हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60,244 पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न जिलों में तैनात किया जा चुका है।
होमगार्ड विभाग में भी बड़ा कदम
सरकार ने पहली बार बड़े स्तर पर होमगार्ड विभाग में 41,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इन पदों के लिए परीक्षाएं 25, 26 और 27 अप्रैल को सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
इस साल आएंगी 1 लाख नई भर्तियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष करीब 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इसमें सिविल पुलिस, विशेष इकाइयों और होमगार्ड जैसे विभाग शामिल होंगे। हालांकि विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।


