Trending News

NEET-UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया NEET-UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग के यूरोपीय चरण की चुनौती के लिए हम तैयार : हरमनप्रीत सिंह

दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्नीत सिंह की अगुआई में भारत की 24 सदस्यीय पुरुष टीम एफआईएच प्रो हॉकी लीग के यूरोपीय चरण में शिरकत करने के लिए सोमवार तड़के बेंगलुरू के कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे से रवाना हो गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रसेल्स से 10 जून को यूरोपीय चरण के लिए रॉटरडम पहुंचेगी। भारतीय टीम रॉटरडम में 14 से 21 जून तक खेलेगी, जबकि दूसरे चरण के लिए लंदन जाएगी जहां 23 से 28 जून तक पाकिस्तान और इंग्लैड से भिड़ेगी।

दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्नीत सिंह की अगुआई में भारत की 24 सदस्यीय पुरुष टीम एफआईएच प्रो हॉकी लीग के यूरोपीय चरण में शिरकत करने के लिए सोमवार तड़के बेंगलुरू के कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे से रवाना हो गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रसेल्स से 10 जून को यूरोपीय चरण के लिए रॉटरडम पहुंचेगी। भारतीय टीम रॉटरडम में 14 से 21 जून तक खेलेगी, जबकि दूसरे चरण के लिए लंदन जाएगी जहां 23 से 28 जून तक पाकिस्तान और इंग्लैड से भिड़ेगी।
भारत यूरोपीय चरण में चार प्रतिद्वंद्वियों – जर्मनी, नीदरलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान से दो दो बार खेलेगा। भारतीय टीम इन मैचों में  अहम अंक हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने के साथ इसका इस्तेमाल अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप और सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए खुद को मजबूती से तैयार करने के लिए करेगी।
एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण के लिए रवाना होने से पहले भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘यूरोपीय चरण के चुनौती के लिए हम तैयार हैं। मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। प्रो लीग का यूरोपीय चरण हमेशा ही एक बड़ा इम्तिहान होता है क्योंकि इसमें आप दुनिया की कई श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ उनकी घरेलू स्थितियों में खेलते हैं। हमारा मकसद अहम मौकों पर अनुशासित रह बेखौफ हॉकी खेल कर बतौर टीम बराबर अपना प्रदर्शन बेहतर करना है। हमें आगामी मैच खुद को शीर्ष टीमों के खिलाफ आंकने और बतौर टीम लय बनाए रखने का बढ़िया मौका मुहैया कराएंगे। हमारा फोकस निरंतर अपनी योजना को अमली जामा पहनाने, हर मैच के साथ अपना खेल  बेहतर करने और इस दौरे का पूरा पूरा लाभ उठाने पर रहेगा। एफआई प्रो लीग हमारे लिए बतौर इकाई अनुभव हाासिल करने व अपनी संयोजनों को मजबूती देने का अहम मंच है। हम एफआईएच प्रो लीग में भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने और इसकी चुनौती के लिए तैयार है।  उन्होंने कहा कि हमने बेंगलुरू में शिविर के लिए एफआईएच प्रो लीग के लिए बढ़िया ढंग से तैयारी की है।
भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘ नीदरलैंड और इंग्लैंड में एफआईएच प्रो हॉकी 2025-26 के मैचों की ही हमें जरूरत थी और इसके मैच हमारे लिए खुद को यह जानने का मौका होंगे कि हम एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले कहां खड़े हैं। हमारी निगाहें एफआईएच प्रो हॉकी लीग की चुनौतियों से निपटने पर लगी है।
एफआईएच प्रो लीग यूरोपीय चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:
गोलरक्षक : मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार , सूरज करकेरा।
रक्षापंक्ति : हरमनप्नीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास , सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जर्मनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह।
मध्यपंक्ति : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा,विवेक सागर प्रसाद, रविचंद्र सिंह मोइरंगथम।
अग्रिम पंक्ति : मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक ,आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति।पांच स्टैंडबाय : कृष्ण बहादुर पाठक (गोलरक्षक), अरिजित सिंह हुंडल, मनिंदर सिंह, पुवन्ना वंडूरा बॉबी और विष्णुकांत सिंह।
भारत के पहले चरण के मैचों का कार्यक्रम 
14 जून : भारत बनाम नीदरलैंड (शाम साढ़े सात बजे से)
17 जून: भारत बनाम जर्मनी (रात 11 बजे से)
18 जून: भारत बनाम जर्मनी (रात 11 बजे से)
21 जून- भारत बना नीदरलैंड (शाम साढ़े पांच बजे से)
दूसरे चरण के मैचों का कार्यक्रम
23 जून: पाकिस्तान बनाम भारत (शाम सात बजे)
25 जून : इंग्लैड बनाम भारत (12 बजे, आधी रात से)
26 जून : भारत बनाम पाकिस्तान (रात साढ़े दस बजे से)
28 जून : इंग्लैड बनाम भारत (रात साढ़े आठ बजे से)

YuvaSahakar Team