Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर बिहार के कैमूर में ‘युवा सहकारिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Published: 10:54am, 02 Jan 2026

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर मंगलवार को बिहार के कैमूर जिले स्थित किंगवे टेक्निकल इंस्टीट्यूट में “युवा सहकारिता” विषय पर एक सफल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोन वैली डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) तथा समृद्ध भारत अभियान–एवीएआरडी (नई दिल्ली) के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में NCDC के बोर्ड सदस्य धनंजय सिंह और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा NCDC,एवीएआरडी और केनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य बिहार में सहकारिता आधारित व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत करना तथा कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को उद्यमिता से जोड़कर किसानों, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था।

अपने संबोधन में धनंजय सिंह ने देश के सफल सहकारी मॉडल्स का उल्लेख करते हुए कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के माध्यम से धान खरीद में हो रही अनियमितताओं की ओर भी ध्यान दिलाया और किसानों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

सांसद सुधाकर सिंह ने कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और मत्स्य क्षेत्र में सहकारी क्लस्टरों के विकास को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

NCDC के अधिकारियों ने सहकारी समितियों के गठन और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं केनरा बैंक के प्रतिनिधियों ने बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय साक्षरता पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की सराहना की गई और बिहार में सहकारिता आंदोलन के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशा व्यक्त की गई।

Diksha

Recent Post