Trending News

 भारत का रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा         PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया         बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा         देश में कम हुई बेरोजगारी, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में ग्रामीण क्षेत्र में 4.4% से घटकर 4% हुई बेरोजगारी दर, शहरी क्षेत्रों में 6.9% से घटकर 6.7% हुआ आंकड़ा, सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े         भारत-EU FTA एक साल में लागू करने का लक्ष्य, जर्मनी में बोले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल- केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा FTA, दोनों पक्षों के बीच निवेश भी बढ़ेगा         वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, सरकारी कार्यक्रमों में जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी, गाए जाएंगे वंदेमातरम के सभी 6 छंद         UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा, अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल भी करता रहेगा काम         चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत, इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए तलाशी लैंडिंग साइट, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा चंद्रयान-4, 2027 तक लॉन्च किए जाने की योजना       

युवा सहकार योजना से नए सहकारी स्टार्टअप को बढ़ावा

युवा सहकार योजना नवाचारी और नई पंजीकृत सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है

Published: 12:47pm, 13 Feb 2026

National Cooperative Development Corporation (NCDC) देशभर में युवा उद्यमियों और नवगठित सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए युवा सहकार–कोऑपरेटिव एंटरप्राइज सपोर्ट एंड इनोवेशन स्कीम लागू कर रहा है। यह योजना सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होती है और केंद्र सरकार की Startup India तथा Stand-Up India पहलों के अनुरूप है।

यह योजना नवाचारी और नई पंजीकृत सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसके तहत वे सहकारी समितियां पात्र हैं जो कम से कम तीन महीने से संचालित हो रही हैं। योजना की प्रमुख विशेषता टर्म लोन पर 2 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन है, जिससे कर्ज सस्ता होता है और वित्तपोषण मानदंड भी सरल बनाए गए हैं।

11 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार योजना के तहत फंडिंग परियोजना-आधारित है और आवेदन मिलने पर स्वीकृत की जाती है। खास बात यह है कि अब तक झारखंड की किसी भी सहकारी समिति से इस योजना के अंतर्गत कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए पात्रता शर्तों में भी ढील दी गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों, NITI Aayog द्वारा चिन्हित आकांक्षी जिलों तथा 100 प्रतिशत महिला एससी, एसटी या दिव्यांग सदस्यों वाली सहकारी समितियों के लिए इक्विटी योगदान की सीमा घटाई गई है। इन समूहों को कुल परियोजना लागत का 30 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत इक्विटी देना आवश्यक है।

YuvaSahakar Desk