Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

योगी सरकार का ऋण मॉडल: खेती और स्वरोजगार को मिली नई उड़ान

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बीते चार वर्षों में 50 हजार से अधिक लघु और सीमांत किसानों को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक दीर्घकालिक ऋण वितरित किया है। इससे किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, डेयरी और स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं। यह पहल गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Published: 12:55pm, 09 Jun 2025

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल की है। बीते चार वर्षों के दौरान राज्य में 50,000 से अधिक किसानों को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का दीर्घकालिक ऋण वितरित किया गया है। यह ऋण किसानों को खेती के साथ-साथ कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने में सहायक बना है।

राज्य सरकार के अनुसार, यह पहल हरित क्रांति के नए अध्याय की शुरुआत है। किसानों को केवल पारंपरिक कृषि तक सीमित न रखकर अब डेयरी, पशुपालन, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन और प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।

योगी सरकार की इस योजना का एक बड़ा लाभ यह भी रहा है कि किसानों को सूदखोरों और साहूकारों के चंगुल से मुक्ति मिली है। अब किसान संस्थागत बैंकिंग प्रणाली पर भरोसा जताकर सुरक्षित और पारदर्शी वित्तीय सेवा का लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत चलाई जा रही इस पहल में जहां व्यावसायिक बैंकों की पहुंच सीमित थी, वहां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक ने अहम भूमिका निभाई है। यह बैंक दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक ऋण पहुंचाकर किसानों को तकनीकी, पूंजीगत और नवाचार के साधन मुहैया करा रहा है।

राज्य सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के चलते गांवों में नवाचार, पूंजी निर्माण और स्वरोजगार की नई लहर शुरू हुई है। इससे गांव न केवल आत्मनिर्भर हो रहे हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी आधुनिक और व्यावसायिक दिशा मिल रही है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post