Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कौन होगा IFFCO का नया MD ? आज रिटायर होंगे डॉ. यूएस अवस्थी

अब जब देश की और विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि इफको का अगला प्रबंध निदेशक कौन होगा।

Published: 11:10am, 31 Jul 2025

विश्व की अग्रणी सहकारी संस्था, भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी समिति (IFFCO) में एक ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है। IFFCO के प्रबंध निदेशक (Managing Director) डॉ. उदय शंकर अवस्थी 31 जुलाई 2025 को 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चार दशकों से अधिक समय तक IFFCO के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. अवस्थी ने इसे विश्व की नंबर एक सहकारी संस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवानिवृत्ति के साथ ही नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

IFFCO बोर्ड की हालिया बैठक में डॉ. अवस्थी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सूत्रों के अनुसार, IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघाणी आज 31 जुलाई को नए एमडी की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। संघाणी ने स्पष्ट किया कि नए एमडी का चयन IFFCO के वरिष्ठ अधिकारियों में से किया जाएगा, और यह निर्णय पूरी तरह से बोर्ड का होगा, जिसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

दिलीप संघाणी, जो जनवरी 2022 में IFFCO के चेयरमैन बने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। गुजरात के प्रमुख सहकारी नेता, पूर्व सांसद और कृषि मंत्री रह चुके संघाणी ने सहकारिता क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। नवंबर 2020 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। माना जा रहा है कि नया एमडी उनकी पसंद के अनुरूप होगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post