Trending News

 संसद के बजट सत्र का हुआ शुभारंभ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को किया संबोधित, कहा- भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्वर्णिम रहा बीता वर्ष         महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश में गई जान, प्लेन में सवार अजित पवार सहित सभी 6 लोगों की मौत         भारत और EU के बीच साइन हुआ दुनिया का सबसे बड़ा FTA, दुनिया की 20% GDP, 17% वैश्विक व्यापार और 25% से अधिक आबादी को कवर करेगी ये ट्रेड डील, दुनिया ने इस समझौते को बताया Mother Of All Deals         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान       

आज भारत को मिलेंगे 15वें उपराष्ट्रपति, मतदान जारी

एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

Published: 10:36am, 09 Sep 2025

देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। आज यानि कि 9 सितंबर 2025 को यह चुनाव शुरू हो चुका है। यह चुनाव मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे  के कारण केवल 50 दिनों के बाद ही कराया जा रहा है।

उम्मीदवार कौन हैं?

एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

मतदान प्रक्रिया

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। मतदान संसद भवन के कक्ष F-101, वसुंधा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और नतीजे तुरंत घोषित कर दिए जाएंगे।

कितना होगा कुल मतदान?

  • लोकसभा: 542 सदस्य (1 सीट खाली), एनडीए के पास 293 सांसद।
  • राज्यसभा: 245 सदस्य (5 सीट खाली), एनडीए के पास 129 सांसद।
  •  इस तरह एनडीए को कुल 422 सांसदों का समर्थन हासिल है, जबकि बहुमत के लिए 391 वोट जरूरी हैं।

पिछले चुनावों का नतीजा

2002 में भैरों सिंह शेखावत (एनडीए) ने सुशील शिंदे (कांग्रेस) को 149 वोट से हराया। 2007 में हामिद अंसारी (यूपीए) ने नजमा हेपतुल्ला (एनडीए) को 233 वोट से हराया। 2012 में अंसारी दोबारा निर्वाचित हुए। एनडीए के जसवंत सिंह को 252 वोट से हराया। 2017 में  एनडीए के वेंकैया नायडू ने विपक्ष के गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोट से मात दी। 2022 में जगदीप धनखड़ ने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मार्गरेट अल्वा को 346 वोट से हराया।

Diksha

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x