Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वजन घटाने की दवा बेचने पर वेदास क्योर को 10,000 रुपये का जुर्माना

सुरेखा ने दवा लेने के बाद सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत की। पैकेट पर दवाओं की सामग्री का कोई विवरण नहीं था और न ही पैकेट सील था। एक महीने तक दवा खाने के बावजूद वजन में कोई कमी नहीं आई।

Published: 11:45am, 17 Sep 2025

गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रेड्रेसल कमीशन ने नोएडा की कंपनी वेदास क्योर प्राइवेट लिमिटेड को झूठे वजन घटाने के दावों के मामले में दोषी करार देते हुए जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को 10,000 रुपये का हर्जाना और 2,400 रुपये दवा की कीमत उपभोक्ता को लौटाने का आदेश दिया है। यानी कुल 12,400 रुपये 45 दिनों के भीतर चुकाने होंगे। तय समय पर राशि न देने पर कंपनी को 6% सालाना ब्याज भी देना होगा।

तीन साल पुरानी शिकायत का निपटारा

कौशांबी निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुरेखा ने 19 सितंबर 2022 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। दंपति ने सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देखकर 2,400 रुपये की आयुर्वेदिक दवा खरीदी थी। विज्ञापन में दावा किया गया था कि 30 दिन में 5 किलो वजन कम हो जाएगा।

दवा से साइड इफेक्ट, वजन में कोई बदलाव नहीं

सुरेखा ने दवा लेने के बाद सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत की। पैकेट पर दवाओं की सामग्री का कोई विवरण नहीं था और न ही पैकेट सील था। एक महीने तक दवा खाने के बावजूद वजन में कोई कमी नहीं आई।

कंपनी की दलील खारिज

कंपनी ने आयोग में कहा कि उनकी दवाएं लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं से बनती हैं और उनके खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही का कोई सबूत नहीं है। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और देहरादून उपभोक्ता आयोग के कुछ फैसलों का हवाला भी दिया। लेकिन गाजियाबाद आयोग ने इसे खारिज कर दिया और माना कि यह मामला झूठे विज्ञापनों और गलत दावों का है।

आयोग का फैसला

आयोग ने पाया कि कंपनी के दावे झूठे थे और दवा के कारण उपभोक्ता को साइड इफेक्ट भी हुए। यह उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत सेवा में कमी का मामला है। इसलिए कंपनी को उपभोक्ता को मुआवजा और दवा की रकम लौटाने का आदेश दिया गया।

Diksha

Recent Post